Thursday, January, 29,2026

नए साल पर जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में होगी मावठ

जयपुर: राजस्थान में सर्दी का असर बरकरार है, लेकिन नए साल की शुरुआत मौसम के बदले मिजाज के साथ होने जा रही है। नए साल का स्वागत बारिश के साथ होगा। दरअसल, एक नए और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और मावठ होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या मावठ हो सकती है। इसके बाद 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। हालांकि 2 जनवरी से मौसम के फिर से शुष्क रहने के आसार हैं। इस सिस्टम के असर से जहां एक ओर तापमान में हल्का उछाल देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। साल के पहले सप्ताह में भी उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा बने रहने की संभावना जताई गई है।

कोहरे से परेशानी, फतेहपुर में पारा 2.5 डिग्री रहा

प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही और जनजीवन प्रभावित हुआ। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुचामन में 3.2 डिग्री और दौसा में 4.5 डिग्री तापमान रहा। पाली और वनस्थली जैसे इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, अजमेर में 9.7 डिग्री और बीकानेर में 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी जिलों जैसे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, दौसा, चूरू सहित कई जिलों में घना कोहरा सुबह देर तक बना रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।

अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच

दिन के तापमान की बात करें तो सोमवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, चित्तौड़गढ़ और डबोक जैसे इलाकों में दिन में हल्की गर्मी का अहसास रहा। जैसलमेर में तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद जैसलमेर और जोधपुर में भी 28.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर में 27.5 डिग्री, जालौर में 27.8 डिग्री तापमान रहा। करौली में दिन का तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery