Monday, March, 16,2026

आफत... ओलों से खेतों में तबाही, पारा 11 डिग्री गिरा

जयपुर: प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने फसलों को झकझोर दिया। कई स्थानों पर चने और बेर के आकार के ओले गिरे, जिससे रबी की फसल विशेषकर सरसों और चने को भारी नुकसान की आशंका गहरा गई है। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और भीलवाड़ा सहित 10 से अधिक जिलों में मौसम का असर देखा गया। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। अजमेर में 11.4 मिमी, अलवर में 10.8 मिमी, सीकर में 16 मिमी, चूरू में 9.1 मिमी और दौसा में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जयपुर जिले के शाहपुरा में 22 मिमी, बस्सी में 14 मिमी, चौमूं में 13 मिमी, सांगानेर में 11 मिमी और कालवाड़ में 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। झुंझुनूं जिले के नरैना में सर्वाधिक 27 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि श्रीगंगानगर में हल्की बारिश हुई।

गेहूं-सरसों पर दोहरी मार

ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान सरसों की तैयार फसल को होने की आशंका है। भरतपुर, टोंक, करौली, जयपुर, झुंझुनूं और सीकर जिलों में किसानों ने खड़ी फसलों के झुकने और दाने खराब होने की चिंता जताई है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भरने से गेहूं की फसल भी प्रभावित हुई है।

चित्तौड़गढ़ में युवक की मौत

बारिश का असर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी पड़ा। जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया, जिससे वेटिंग वार्ड और ऑपरेशन थिएटर प्रभावित हुए। तीन मरीजों के ऑपरेशन टालने पड़े। मरीजों ने विरोध जताया, हालांकि स्टाफ ने स्थिति संभालने का दावा किया। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में बारिश के दौरान मोटर स्टार्ट करते समय करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक नर्सिंग का छात्र था और दो माह बाद उसकी शादी प्रस्तावित थी।

तापमान में भारी गिरावट

बारिश और ओलावृष्टि के चलते दिन और रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। पिलानी में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि सीकर में 10 डिग्री की गिरावट के साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का तापमान 22 डिग्री और रात का 17.5 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 32.8 डिग्री दर्ज हुआ। बाड़मेर में रात का तापमान 18.8 और बीकानेर में 17.7 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड बनी रह सकती है, लेकिन गुरुवार दोपहर से मौसम साफ होने की संभावना है। अगले 5-6 दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery