Thursday, January, 29,2026

रात में बर्फ जमी... दिन में तीखी धूप ने सर्दी को किया छूमंतर

जयपुर: प्रदेश में सर्दी इस समय आंख-मिचौली खेलती नजर आ रही है। रात में कड़ाके की ठंड और कई इलाकों में पाला व बर्फ जम रही है, वहीं दिन में तीखी धूप निकलते ही सर्दी का असर कमजोर हो जाता है। गुरुवार सुबह सीकर, अलवर और शेखावाटी क्षेत्र में खेतों और वाहनों पर बर्फ की परत जमी मिली, वहीं दिन चढ़ते ही तापमान में तेजी दर्ज की गई।

शेखावाटी के फतेहपुर में दिन-रात के तापमान का अंतर सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां रात का न्यूनतम तापमान मात्र 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया, यानी करीब 25.8 डिग्री का अंतर। इसी तरह अलवर में रात का तापमान 1 डिग्री और दिन में 25.2 डिग्री (अंतर 24.2 डिग्री), सीकर में रात 1 डिग्री और दिन 23.9 डिग्री (अंतर 22.9 डिग्री) तथा माउंट आबू में रात 3.1 डिग्री और दिन का तापमान 24.4 डिग्री (अंतर 21.3 डिग्री) दर्ज किया गया। जयपुर में भी रात का तापमान 7.6 डिग्री रहा, जबकि दिन में पारा 25.2 डिग्री तक चढ़ गया। यह पैटर्न प्रदेश के उत्तरी इलाकों में सबसे अधिक देखने को मिला, जहां रातें शीतलहर की चपेट में रहीं, लेकिन दिन की धूप ने तापमान को सामान्य से ऊपर धकेल दिया।

कई इलाकों में बर्फ जमी, कहीं कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र में रात का तापमान अभी भी सामान्य से 4 डिग्री तक नीचे बना हुआ है। कई स्थानों पर शीतलहर और अति शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। सीकर, अलवर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में रात की सर्दी इतनी तेज रही कि खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फ जम गई। प्रदेश के 15 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। वहीं दिन में अजमेर, डबोक, जवाई डेम, जैसलमेर और बाड़मेर सहित कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान के इस बड़े अंतर के कारण सुबह और शाम को उत्तरी राजस्थान में घमुड़वाली (श्रीगंगानगर), रामगढ़ (नोहर, हनुमानगढ़), जाखड़ावली और भादरा (हनुमानगढ़) जैसे इलाकों में कोहरा भी छाया रहा।

कल से छाएंगे बादल, गणतंत्र दिवस पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 17-18 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में आंशिक बादल छा सकते हैं। इससे अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और शीतलहर से कुछ राहत मिलने की संभावना है। वहीं 22 से 24 जनवरी के बीच एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से गणतंत्र दिवस के आसपास बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery