Tuesday, April, 15,2025

धूल के बवंडर से दिन में छाया अंधेरा... गर्मी से मिली राहत

जयपुर: प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से शुक्रवार को कुछ राहत मिली। प्रदेश में तेज गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं के साथ प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश हुई और ओले गिरे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया है। इस दौरान कई जिलों में बारिश से पहले तेज आंधी और धूल का गुबार उठा, जिससे दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया और गर्मी से राहत दिलाई। इस दौरान हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं सहित कई जिलों में चने के आकार के ओले गिरे। हवाओं की रफ्तार 50 से 80 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना जताई है।

तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओले गिरे

मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण शुक्रवार को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर संभागों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। हनुमानगढ़ के नोहर और भादरा में तेज आंधी के साथ बारिश और चने के आकार के ओले गिरे। जयपुर में अपराह्न 4 बजे आंधी के बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। सीकर में दोपहर की आंधी के बाद शाम को बारिश दर्ज की गई। नागौर में तेज आंधी और धूल के गुबार के बाद हल्की बारिश और ओले गिरे। इसके अलावा अलवर, झुंझुनूं, चूरू, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, धौलपुर सहित कई जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे पहले कोटा में 42.5, चूरू में 41.6, पिलानी में 41.5, जैसलमेर-बीकानेर में 40.6, चित्तौड़गढ़, फलोदी में 40.2 और जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शेष राजस्थान में तापमान 32 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

14 अप्रैल से हीटवेव का असर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 12 अप्रैल को भी रहेगा और जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर संभागों में बारिश की संभावना है। 13 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा और तापमान सामान्य रहेगा। 14 अप्रैल से प्रदेश में तापमान फिर से बढ़ेगा और गर्मी तेज हो सकती है। कई जिलों में लू (हीटवेव) चलने की संभावना है।

खराब मौसम से फ्लाइट डायवर्ट

अचानक अंधड़ और बारिश के चलते हवाई यात्रा प्रभावित हुई। कोलकाता, ओडिशा, चंडीगढ़, मुंबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट्स, नई दिल्ली से बीकानेर, बेंगलुरु से दिल्ली और जर्मनी से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery