Friday, June, 27,2025

आंधी-बारिश से गिरा पारा, गर्मी से राहत

जयपुर: प्रदेश में मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह के समय आसमान साफ रहा, लेकिन शाम होते-होते कई जिलों में आंधी और बारिश आ गई। इससे कुछ क्षेत्रों के तापमान में मामूली कमी आई। हालांकि, भीषण गर्मी और उमस का असर बरकरार रहा। पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने से कई जिलों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम दर्ज किया गया। इस बीच बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, पिलानी में तापमान 35.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम था। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा।

प्रदेश के अधिकांश भागों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। रविवार रात को बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री, फलोदी में 32.8 डिग्री, कोटा में 32.0 डिग्री, जैसलमेर में 31.8 डिग्री और जयपुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को जयपुर में सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छा गए, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई।

एक दर्जन जिलों में तेज गर्मी का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दर्जन जिलों में तेज गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने और कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की संभावना है। राज्य के शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे रहने की संभावना जताई गई है।

आज भी आंधी-बारिश की संभावना

डूंगरपुर, उदयपुर और बांसवाड़ा जिलों में तेज अंधड़, आकाशीय  ि बिजली और बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 27 से 29 मई के बीच जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा की गति से) के साथ, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery