Thursday, April, 30,2026

पानी और पैसे की नहीं है कोई कमी: चौधरी

जयपुर: जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बुधवार को जल भवन में पेयजल आपूर्ति और समर कंटिन्जेंसी प्लान की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि पानी और पैसे की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बेहतर प्रबंधन के माध्यम से आमजन तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाए।

मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौधरी ने कहा कि हर नागरिक को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने के लिए वह पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध हैं। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल प्रबंधन के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान पहले ही कर दिया गया है। अब अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि प्रभावी प्रबंधन से अंतिम छोर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पेयजल वितरण व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अवैध कनेक्शनों और बूस्टरों पर कड़ी नजर रखी जाए। ऐसे मामलों में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो।

30 अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

चौधरी ने कहा कि बढ़ती गर्मी, सतही जल स्रोतों में कमी और भूजल स्तर में गिरावट को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रीष्मकालीन संवर्धन कार्यों की स्वीकृतियां और कार्यदिश शीघ्र जारी किए जाएं। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत ग्रीष्मकालीन कार्य 30 अप्रैल तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। बैठक से पहले जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जल भवन स्थित 181 वार रूम कॉल सेंटर का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल संबंधी प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

JJM की योजनाओं को प्राथमिकता से शुरू करें

मंत्री ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुकी लेकिन बंद पडी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत चालू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। नए नलकूपों की स्थापना, पुराने नलकूपों की गहराई बढ़ाने और स्वीकृत हैंडपंपों को शीघ्र चालू करने के लिए भूजल विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों को 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery