Thursday, June, 26,2025

सिंधु जल समझौते के स्थगन से प्रदेश को मिलेगा अतिरिक्त पानी

जयपुर: सिंधु जल समझौता स्थगित होने के बाद राजस्थान को बड़ी राहत मिली है। अब राज्य को 2.0 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) अतिरिक्त पानी मिलेगा, जिसमे सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी। यह निर्णय भाखड़ा-व्यास मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक में लिया गया है। राजस्थान को हरिके हेड से 2762 क्यूसेक डे अतिरिका जल मिलेगा, जिसमें से 2348 क्यूसेक डे का उपयोग संभव है। इसमें से 1100 क्यूसेक जलदाय विभाग को पेयजल आपूर्ति के लिए दिया जाएगा। शेष 12:48 क्यूसेक डे में से 248 क्यूसेक पानी ऊर्जा और उद्योगों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि 1000 क्यूमेक डे पानी प्रेशर और स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना को आर्केटत किया जाएगा। इस फैसले से राज्य के कृषि, उद्योग और पेयजल आपूर्ति में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

प्रदेश के किसानों को मिलेगी राहत

राज्य सरकार की हालिया बैठक में फैसला लिया गया कि किसानों को सिंचाई के लिए विभिन्न स्रोतों से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इंदिरा गांधी नहर से 7750 क्यूसेक, भाखड़ा सिस्टम से 1200 क्यूसेक, नोहर सिद्धमुख सिस्टम से 650 क्यूसेक, और गंग कैनाल सिस्टम से 22,000 क्यूसेक पानी देने का निर्णय लिया गया है। यह आपूर्ति विशेष रूप से 21 से 31 मई के बीच कपास (कॉटन) की बिजाई के लिए सुनिश्चित की जाएगी। इस कदम से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और फसल उत्पादन में भी वृद्धि की उम्मीद है।

दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र होगा लाभान्वित

प्रेशर/स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना के तहत राजस्थान के लगभग 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चौधरी कुंभाराम लिफ्ट योजना से 1.37 लाख हेक्टेयर में जल आपूर्ति होगी। वहीं नोहर भादरा क्षेत्र के 28 गांव, जो अब तक सिंचाई से वंचित थे, अब इस योजना से लाभपाएंगे। जल संसाधन विभाग ने सिंधु जल समझौता स्थगन के बाद इस अतिरिक्त पानी के उपयोग का विस्तृत खाका तैयार किया है। यह योजना न केवल कृषि सिंचाई को बढ़ावा देगी, बल्कि पेयजल और औद्योगिक जरूरतों को भी पूरा करेगी, जिससे राज्य का जल प्रबंधन मजबूत होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery