Sunday, April, 19,2026

परियोजनाओं को मिशन मोड में तेजी से करें पूरा

जयपुर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार जल प्रबंधन और जल संसाधन परियोजनाओं को प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। इस क्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को इंदिरा गांधी नहर भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मंत्री रावत ने कहा कि बजट घोषणाओं और प्रगतिरत जल परियोजनाओं को धरातल पर तेजी से लागू कर अंतिम छोर तक जल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जयपुर मुख्यालय पर जोनवार अभियंताओं के कैम्प लगाए जाएं, जहां परियोजनाओं से जुड़े कार्य प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाए। बैठक में देवास, बागोलिया फीडर, पार्वती नहर प्रणाली, परवन बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना, ईसरदा, धौलपुर लिफ्ट सिंचाई सहित कई प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव भुवन भास्कर, मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव (पश्चिम) अमरजीत सिंह सहित उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारी क्षेत्रों की परियोजनाओं का नियमित करें दौरा

मंत्री रावत ने अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की परियोजनाओं का नियमित दौरा करें तथा कार्यकारी एजेंसियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन से संवाद बनाए रखें। साथ ही प्रत्येक दौरे की फोटो सहित वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट हर माह मुख्यालय भेजना अनिवार्य होगा। मंत्री ने कहा कि कार्यों में लापरवाही की जिम्मेदारी संबंधित अभियंताओं की तय की जाएगी।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर दें ध्यान

बैठक में मंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण सामग्री की नियमित जांच के निर्देश दिए। साथ ही परियोजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग और देरी के कारणों की रिपोर्टिंग पर जोर दिया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा परियोजना क्षेत्रों के नियमित निरीक्षण के लिए विशेष ड्राइव चलाई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery