Tuesday, August, 12,2025

परियोजनाओं को समय पर पूरा करें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई: रावत

जयपुर: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग और संशोधित पीकेसी लिंक परियोजना की समीक्षा की। पांच घंटे की गहन बैठक में उन्होंने जल परियोजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति का जायजा लिया। मंत्री ने कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संसाधन कार्यों को गति मिल रही है। जल संरक्षण और निर्बाध जलापूर्ति विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अभियंताओं को प्रभावी निगरानी के साथ कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। बजट 2024-25 और 2025-26 के लंबित कार्यों पर नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं को नोटिस देने के निर्देश दिए।

इन योजनाओं पर दिया विशेष जोर

मंत्री ने यमुना जल परियोजना को शेखावाटी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया, जो पेयजल और सिंचाई के लिए स्थायी समाधान देगी। उन्होंने जल उपभोक्ता संगमों के गठन में तेजी लाने को कहा। धौलपुर लिफ्ट सिंचाई, परवन, ईसरदा, कालीतीर, पीपलखूंट, सेई, साबरमती, देवास, इंदिरा गांधी नहर और राजस्थान जल क्षेत्र परियोजनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए। संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना पर विशेष चर्चा हुई। रावत ने इसे राज्य के जल परिदृश्य को बदलने वाली परियोजना बताते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने भी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता भुवन भास्कर, अमरजीत सिंह मेहरड़ा सहित वरिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से अन्य अभियंता भी बैठक से जुड़े।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery