Thursday, June, 26,2025

चिनाब बेसिन से जुड़ी परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री ने लिखा केंद्र को पत्र

जयपुर: राजस्थान के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल को एक पत्र लिखकर चिनाब नदी बेसिन से जुड़ी तीन प्रमुख जल परियोजनाओं को जल्द लागू करने का आग्रह किया है।

सीएम ने पत्र में बताया कि इन परियोजनाओं से हिमालय से निकलने वाली चिनाब जैसी नदियों का अतिरिक्त जल पूर्व दिशा की ओर बहने वाली ब्यास, रावी और उझ नदियों में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसका लाभ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित राजस्थान को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान को प्रतिवर्ष लगभग 1.0 मिलियन एकड़ फीट (MAF) पानी पीने के लिए, 1.0 MAF सिंचाई के लिए और 0.2 MAF औद्योगिक जरूरतों के लिए आवश्यक है। इसके अलावा राज्य की मौजूदा प्राकृतिक झीलों और जलाशयों में 1.0 MAF जल भंडारण की भी क्षमता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं राज्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं।

निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यास और सतलुज नदियों में अतिरिक्त जल प्रवाह से इंदिरा गांधी नहर में जल आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे पश्चिमी राजस्थान की पेयजल और सिंचाई संबंधी समस्याएं काफी हद तक कम हो सकेंगी। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों को भी पर्याप्त जल आपूर्ति मिलेगी, जिससे निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जल संकट से निपटने के लिए इन योजनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह पहल न केवल राजस्थान के जल भविष्य को सुरक्षित करेगी, बल्कि उत्तर भारत के जल संसाधनों के न्यायसंगत वितरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

यह पहल 'मील का पत्थर' साबित होगी

सीएम ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार राज्य की इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देकर क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ेगी। जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है, और यह पहल इस दिशा में एक 'मील का पत्थर' साबित हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery