Saturday, April, 19,2025

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने राज्य सरकार से मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

जयपुर: प्रदेश में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नाराजगी के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल एक्शन लेते हुए प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि झालावाड़ में जल संकट को लेकर वसुंधरा राजे की चिंता को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हाल ही में झालावाड़ जिले के दौरे पर थीं, जहां रायपुर कस्बे में पेयजल संकट को लेकर लोगों ने उनसे शिकायत की। इस पर राजे ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की क्लास लगाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखा सवाल करते हुए लिखा था कि क्या जनता को प्यास नहीं लगती? सिर्फ आप अफसरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है, अफसर तृप्त हैं। इस घटनाक्रम पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री मजबूर हैं तो आम आदमी की क्या हालत होगी?

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery