Thursday, April, 30,2026

'बहते पानी को रोककर संरक्षित करना होगा'

जयपुर: पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश में गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत गुरुवार को पंत कृषि भवन में आयोजित सीएसआर कार्यशाला में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री दिलावर ने कहा कि भूजल स्तर बढ़ाने के लिए हमें हर संभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने जल दोहन पर सख्त नियंत्रण लगाने और जल पुनर्भरण के ज्यादा से ज्यादा उपाय अपनाने पर जोर दिया।

कार्यशाला में 140 करोड़ रुपए के कार्यों की समीक्षा की गई और कई नए एमओयू भी साइन किए गए। मंत्री ने निर्देश दिए कि हर जगह पौधारोपण किया जाए, चारागाह विकसित किए जाएं, तालाब और छोटे बांध बनाए जाएं। विलुप्त हो चुकी नदियों को फिर से जीवित किया जाए और नए जल स्रोत बनाए जाएं। साथ ही हर ग्राम पंचायत में गौ-वंश संरक्षण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए। कार्यशाला में मंत्री ने सभी से प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलाया। कार्यशाला में पंचायती राज विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम और जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग की निदेशक कल्पना अग्रवाल ने आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery