Thursday, January, 29,2026

दिल्ली के इशारे पर हो रहा कांग्रेस समर्थितों के नाम काटने का षड्यंत्र

जयपुर: राजस्थान में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के इशारे पर फर्जी हस्ताक्षरों से फॉर्म -7 भरकर सुनियोजित तरीके से कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं।

वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि फर्जी और अवैध मतदाताओं की जांच पर कांग्रेस बेवजह बवाल कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीसीसी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा के दबाव में अधिकारियों के जरिए कांग्रेस समर्थित वोटरों के नाम काटने की साजिश रची जा रही है। डोटासरा ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं की जयपुर यात्रा के दौरान एक पेन ड्राइव के जरिए विधानसभा क्षेत्रों को चिह्नित किया गया, जहां कांग्रेस 5,000 या अधिक वोटों से जीती थी। पिछले चार-पांच दिन से फर्जी हस्ताक्षरों से फॉर्म-7 भरे जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भाजपा विरोधी पोस्ट करने वालों के नाम भी निशाने पर हैं। डोटासरा ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि भाजपा के दबाव में गलत काम किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

जितने से जीते, उतने नाम काटने की सिफारिश की: जूली

जूली ने अपने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां वे 28 हजार वोटों से जीते वहीं लगभग उतने ही वोट काटने की सिफारिश की गई। एक व्यक्ति ने 500-700 नामों के फॉर्म जमा किए, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने मांग की कि फॉर्म जमा करने वालों पर मुकदमा दर्ज हो और एसडीएम कार्यालया के सीसीटीवी फुटेज जारी किए जाएं। आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी गड़बड़ी हो रही है, जहां कांग्रेस पार्षदों और उनके परिवारों के नाम फर्जी हस्ताक्षरों से काटे जा रहे हैं।

SIR निर्वाचन आयोग की ओर से संचालितः राठौड़

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत के आरोपों को सिरे से खारिज किया। राठौड़ ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया न तो सरकार करती है और ना ही कोई राजनीतिक पार्टी, बल्कि यह पूरी तरह भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री बिना तथ्य के भ्रम फैलाने और भ्रामक प्रचार करने से नहीं चूक रहे है।

सत्ता के मद में चूर भाजपा कर रही प्रशासन का दुरुपयोग

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार ने प्रशासन का दुरुपयोग कर मतदाता सूचियों में हेरा-फेरी का सुनियोजित षड्यंत्र रचा है, जो बेहद शर्मनाक है। ईआरओ के माध्यम से बीएलओ पर दबाव बनाया गया कि वे कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम काटें। गहलोत ने कहा कि उनके सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र तक में ऐसे प्रयास किए गए।

मंत्री गोदारा का गहलोत के बयान पर पलटवार

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कल स्टेटमेंट ही देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ध्यान भटकाने का काम करती है। देश आजाद होने के बाद 11 बार एसआईआर हुई, जिसमें 10 बार कांग्रेस शासन में हुई। यह कार्य भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाता है जो एक इंडिपेंडेंट संवैधानिक संस्था है तो कहां से अधिकारी प्रभावित होंगे।

100 गज के घर में 200-300 वोटर

भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस भ्रम की राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि 100 गज के घर में 200-300 मतदाताओं के नाम कैसे दर्ज हैं। ऐसे मामलों की जांच हो रही है और प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार है। बगड़ी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटने से तकलीफ है, क्योंकि वह फर्जी वोटरों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जौड़ना या हटाना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है और कांग्रेस निर्वाचन आयोग पर दबाव बना रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery