Wednesday, November, 26,2025

प्रदेश में 4.25 करोड़ गणना प्रपत्र वितरित, 78 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचा SIR अभियान

जयपुर: प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार तक प्रदेश में 4.25 करोड़ गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जिससे अभियान 78 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंच गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले 90 प्रतिशत से अधिक वितरण के साथ अग्रणी हैं, जबकि झुंझुनूं जिला 66.2 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे है। प्रदेश के पांच जिले झुंझुनूं, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा और डीडवाना कुचामन में वितरण 70 प्रतिशत से कम है। विधानसभा स्तर पर झालरापाटन 99.4 प्रतिशत और डग 97.3 प्रतिशत वितरण के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि भरतपुर (49.2%) और सादुलशहर (52.5%) सबसे पीछे हैं।

भरे हुए गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन

नवीन महाजन ने बताया कि भरे हुए गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 11.30 लाख फॉर्म ईसीआईनेट पर दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें बाड़मेर, भरतपुर और झालावाड़ जिले आगे हैं। महाजन ने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है। प्रत्येक नागरिक बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराए। इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारी मतदाता के घर जाकर नाम, पता, आयु आदि विवरणों का सत्यापन कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery