Saturday, April, 25,2026

विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर: राजधानी जयपुर में लगातार मिल रही बम थ्रेट की घटनाओं के बीच शुक्रवार को एक बार फिर राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए मेल में आत्मघाती हमले की बात कही गई है। ईमेल में लिखा गया कि दो हमलावर बेल्ट बम के साथ हमला करेंगे और धमाके का समय करीब एक बजे बताया गया है। यह पिछले 12 दिनों में दूसरी घटना है, इससे पहले 13 अप्रैल को भी ऐसा ही मेल मिला था। सूचना मिलते ही ज्योति नगर थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने परिसर की सघन तलाशी ली। सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर मौजूद रही, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अब नियमित रूप से एंटी सबोटाज जांच कराई जाएगी और इस संबंध में पुलिस को पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईमेल में लिखी सामग्री भ्रामक है और उसका विधानसभा से कोई संबंध नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery