Thursday, January, 29,2026

युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें: देवनानी

जयपुर: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 300 युवाओं ने राजस्थान विधानसभा का भ्रमण किया। युवाओं ने विधानसभा के गुलाबी सदन, ऐतिहासिक भवन और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय को देखा तथा प्रदेश के गौरवशाली लोकतांत्रिक इतिहास को जाना।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवाओं को युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा निरंतर मेहनत करें, आगे बढ़ें और राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनें। देवनानी ने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने, ओवरस्पीड वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। युवाओं ने विधानसभा देखने का अवसर प्रदान करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया और इस अनुभव को प्रेरणादायी बताया। इस दौरान युवाओं ने देवनानी को अपने हाथों से बनाए स्वामी विवेकानंद के चित्र भेंट किए।

शिविर में 77 लोगों ने किया रक्तदान

युवा दिवस के साथ-साथ वासुदेव देवनानी के जन्मदिन पर सेवा कार्यों का आयोजन भी किया गया। राजस्थान विधानसभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान एवं निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर में 77 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। रक्तदाताओं को देवनानी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। देवनानी ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि जन्मदिन को सेवा, समर्पण और मानव कल्याण से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश है। इस अवसर पर मंत्री, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी और आमजन ने देवनानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery