Sunday, April, 19,2026

हाई कोर्ट ने किया हस्तक्षेप से इनकार, आज होगी परीक्षा

जयपुर: बहुप्रतीक्षित पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए परीक्षा स्थगित करने की मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस निर्णय के बाद अब परीक्षा 19 अप्रैल, रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी। यह फैसला उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए झटका साबित हुआ है, जो परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर अदालत पहुंचे थे। याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि योग्यता, अनुभव और अन्य तकनीकी पहलुओं को लेकर कई अभ्यर्थियों को आपत्ति है और उन्हें तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलना चाहिए।

अभ्यर्थियों के लिए स्थिति स्पष्ट

कोर्ट के फैसले के बाद अब सभी अभ्यर्थियों के लिए यह स्पष्ट हो गया है कि उन्हें निर्धारित तिथि पर ही परीक्षा में शामिल होना होगा। हालांकि योग्यता और अन्य मुद्दों को लेकर असंतुष्ट अभ्यर्थी आगे कानूनी विकल्प अपना सकते हैं।

खंडपीठ ने एकलपीठ के फैसले को माना सही

जस्टिस इन्द्रजीत सिंह और जस्टिस अशोक कुमार जैन की खंडपीठ ने एकलपीठ के फैसले पर मुहर लगाते हुए सभी याचिकाओं का निस्तारण कर दिया। इससे पहले 13 अप्रैल को एकलपीठ भी परीक्षा स्थगित करने से इनकार कर चुकी थी। खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है और इस स्तर पर इसमें हस्तक्षेप करना न्यायसंगत नहीं है। हालांकि अदालत ने याचिकाकर्ताओं को यह छूट दी है कि वे योग्यता और अनुभव से जुड़े मुद्दों को एकलपीठ के समक्ष उठा सकते हैं।

RPSC की दलीलें हुई स्वीकार

सुनवाई के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से बताया गया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। करीब 5020 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं और राज्यभर में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने यह भी कहा कि परीक्षा वार्षिक कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जा रही है और इस स्तर पर इसे टालने से पूरी चयन प्रक्रिया प्रभावित होगी। अदालत ने इन तर्कों को स्वीकार करते हुए माना कि अंतिम समय पर बदलाव करना उचित नहीं होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery