Thursday, June, 26,2025

रामगढ़ बांध में श्रमदान से CM ने की 'वंदे गंगा' की शुरुआत

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर राजस्थान में 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामगढ़ बांध पर श्रमदान कर इस जन अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। अभियान का उद्देश्य प्रदेश में जल संचयन को बढ़ावा देना और जनभागीदारी से जल स्रोतों का संरक्षण करना है। रामगढ़ बांध पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा आज का प्रयास आने वाले कल के लिए अमृत समान होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से परंपरागत जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने पत्रिका समूह को इस अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने जमवारामगढ़ में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सिंदूर का पौधा लगाया। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, विधायक महेन्द्र पाल मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस पर जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया।

गंगा माता मंदिर में की पूजा

सीएम देर शाम भरतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को गंगाजल, तुलसी के पौधे और प्रसाद वितरित किया। इसके बाद उन्होंने बिहारी जी मंदिर में भी दर्शन किए। सीएम ने इसके पश्चात सुजान गंगा नहर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की और दीपदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

सीएम ने किया बांधों का हवाई निरीक्षण

सीएम ने पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के ईसरदा बांध, नवनेरा बैराज और चंबल एक्वाडक्ट का हवाई निरीक्षण किया। परियोजना के अंतर्गत रामगढ़, महलपुर और नवनेरा बैराज का पानी चंबल को पार कर मेज बैराज तक पहुंचाया जाएगा, जिससे बीसलपुर और ईसरदा बांथों में जल भरा जा सकेगा।

'चुनरी महोत्सव' में लिया भाग

बूंदी के केशवरायपाटन में सीएम ने चंबल नदी (चर्मण्यवती) की पूजा की और 540 मीटर लंबी चुनरी अर्पित कर 'चुनरी महोत्सव' में भाग लिया। उन्होंने श्री केशवराय मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि चंबल राजस्थान के लिए केवल एक नदी नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए पेयजल और सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। चंबल बेसिन में 7,355 करोड रुपए की लागत से परवन वृहद सिंचाई परियोजना के माध्यम से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery