Friday, June, 27,2025

प्रकृति का संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी: सीएम

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर राजस्थान में गुरुवार को वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' की शुरुआत हुई। इस अवसर पर जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है। इस अवसर पर बंद गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' की शुरुआत की गई, जिसके तहत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की सफाई, और परंपरागत जलाशयों के पुनरुद्धार के लिए जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, गुरुवार को अभियान के तहत बीसलपुर बांध पर मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई।

जल संचयन कार्यों में योगदान देने की अपील

सीएम ने जल अपमान पर चिंता जताते हुए कहा कि उतना ही पानी लें, जितना पी सकें। सीएम ने 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' में सभी से सहभागिता की अपील की और कहा कि 20 जून तक जल संचयन के छोटे-छोटे कार्य करें। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और इस मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का संकल्प भी दोहराया। भजनलाल ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी मां के नाम 10, 20 या 50 पौधे नहीं लगाता, वह अपनी मां से प्यार नहीं करता। साथ ही, उन्होंने ऊर्जा के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि 18 डिग्री सेल्सियस पर एसी चलाकर कंबल ओढने की आदत पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है।

7.22 करोड़ पौधे का लक्ष्य पूराः संजय शर्मा

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 7 करोड 22 लाख पौधे लगाए गए, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' में राजस्थान के पौधारोपण प्रयासों की सराहना की।

सर्कुलर इकोनॉमी और पर्यावरण संरक्षण

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सर्कुलर इकोनॉमी को जरूरी बताते हुए 'यूज एंड थ्रो' प्रवृत्ति से बचने की सलाह दी और कहा कि संसाधनों के पुनः उपयोग से पर्यावरण संरक्षण संभव है। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोडा ने राज्य सरकार के पहले ग्रीन बजट को जल, वायु और धरती की रक्षा की दिशा में अहम बताया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी सौगातें

  • 54 निकायों को वायु गुणवत्ता सुधार के लिए 13.5 करोड़ रुपए।
  • सात संभागीय मुख्यालयों में नगर वन स्थापित।
  • जयपुर में बीड पापड़ लेपर्ड सफारी शुरू।
  • क्लाइमेट चेंज प्लान 2030 के लिए CSE से MOU किए।
  • 11 ई-वेस्ट संग्रहण वाहन रखाना।
  • सर्कुलर इकोनॉमी इंसेंटिव स्कीम लागू।
  • 6 अस्पतालों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू।
  • पर्यावरण दिवस न्यूजलेटर विमोचन और प्रथम विजेता नीरज गौतम को अवार्ड प्रदान किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery