Sunday, June, 14,2026

कल से फिर लगेंगे शहरी सेवा शिविर, लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारण

जयपुर: प्रदेश के शहरी नागरिकों को राहत देने के लिए भजनलाल सरकार एक बार फिर शहरी सेवा शिविरों का आयोजन करने जा रही है। नगरीय विकास विभाग और स्वायत्त शासन विभाग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्यभर के विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पालिकाओं और नगर सुधार न्यासों में 12 जून से 15 जुलाई तक शिविर लगाए जाएंगे। इससे पहले स्थानीय निकायों को तैयारी शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य शहरी निकायों से जुड़ी सेवाओं को आमजन तक सरलता से पहुंचाना और वर्षों से लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करना है। पिछले वर्ष 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर लगाए गए थे, जबकि 3 से 7 नवंबर तक फॉलोअप शिविर आयोजित किए गए थे।

शिविरों में सबसे बड़ी राहत बकाया लीज राशि के मामलों में दी जाएगी। वर्ष 2025-26 तक की एकमुश्त लीज राशि जमा कराने पर बकाया लीज राशि में 60% तथा ब्याज में 100% तक की छूट मिलेगी। इससे लंबे समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण के साथ-साथ निकायों को भी बड़ा राजस्व मिलने की उम्मीद  है। पुरानी आबादी क्षेत्रों में पट्टों के लिए रियायती दरें लागू रहेंगी। 500 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर 120 रुपए प्रति वर्गमीटर और उससे बड़े भूखंडों पर 200 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से पट्टा जारी किया जाएगा। वहीं 1991 से पहले किराए पर दी गई स्वतंत्र दुकानों के नियमन की भी सुविधा मिलेगी।

कच्ची बस्तियों के नियमन में राहत

सरकार ने अवैध कॉलोनियों और कच्ची बस्तियों के नियमन में भी राहत दी है। कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों के सुओ मोटो नियमन के मामलों में प्रीमियम राशि, बाहरी और आंतरिक विकास शुल्क सहित विभिन्न मदों में छूट प्रदान की जाएगी। छोटे भूखंडों को अधिक राहत देने के लिए 100 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर 50 प्रतिशत, 200 वर्गमीटर तक 40 प्रतिशत और 500 वर्गमीटर तक 25 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नाम हस्तांतरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड, एनओसी, उपविभाजन और पुनर्गठन जैसे मामलों में मौका निरीक्षण की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, जिससे प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा। सरकार ने निकायों को निर्देश दिए हैं कि प्रशासन शहरों के संग अभियान और पिछले शहरी सेवा शिविरों के लंबित मामलों का भी प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery