Saturday, July, 25,2026

शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों की अवधि बढ़ी

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार ने शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों की अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 तक कर दी है। प्रदेशभर में 21 जुलाई से फॉलोअप शिविर शुरू होंगे, जिनमें लंबित प्रकरणों के समाधान के साथ नए आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। यूडीएच एलएसजी विभाग ने सभी नगर निकायों को शिविरों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। इन शिविरों में पट्टा वितरण, नामांतरण, जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, भवन मानचित्र स्वीकृति, बिजली-सीवर कनेक्शन और पीएम स्वनिधि योजना जैसी कई नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर शाम 5 बजे के बाद भी शिविर जारी रखे जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अब तक प्रदेश में 19 हजार से अधिक शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे लाखों लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिला है। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery