Tuesday, August, 12,2025

निकायों में मतदान संपन्न आज होगी मतगणना

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 13 जिलों के नगरीय निकायों में रिक्त सीटों के लिए चुनाव करवाए जा रहे हैं, जिसमें दो नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष का पद शामिल है। नगरीय निकाय चुनावों के लिए 21 मई और पंचायती राज संस्थाओं के लिए 20 मई को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके तहत रविवार को मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक हुआ। नगरीय निकायों के सदस्यों के चुनाव की मतगणना सोमवार को होगी। नगर पालिकाओं के अध्यक्ष के लिए चुनाव 16 जून और उपाध्यक्ष के लिए 17 जून को होंगे। वहीं, पंचायती राज संस्थाओं में 1 जिला प्रमुख, 2 प्रधान, 1 उप प्रमुख, 7 जिला परिषद सदस्य, 18 पंचायत समिति सदस्य, 17 सरपंच, 15 उपसरपंच और 169 पंच पदों के लिए चुनाव हुए। पंच और सरपंच की मतगणना मतदान के बाद ही करा दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery