Saturday, August, 22,2026

दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 को मतगणना

जयपुर: प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा ने बुधवार को प्रदेश के 309 नगरीय निकायों के 10,245 वाडों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। इस चुनाव में 1,44,03,853 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

2019 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 27.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 9 सितंबर को भीलवाड़ा, भरतपुर, अलवर और पाली नगर निगम समेत संबंधित निकायों में मतदान कराया जाएगा। दूसरे चरण में 11 सितंबर को जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर नगर निगम सहित अन्य नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय सबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। प्रदेश में कुल 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाएं हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से जयपुर सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र है, जबकि बूंदी जिले की इंद्रगढ़ नगरपालिका में सबसे कम 4,744 मतदाता हैं।

27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

पार्षद पदों के लिए 27 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी। 31 अगस्त नामांकन की अंतिम तारीख होगी। 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 9 सितंबर को पहले चरण और 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी।

प्रत्याशियों के खर्च की सीमा तय

राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि आयोग ने पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा भी निर्धारित की है। नगर निगम पार्षद अधिकतम 3.5 लाख रुपए, नगर परिषद पार्षद 2.5 लाख रुपए और नगरपालिका पार्षद 1.5 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे।

22 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव

पार्षद चुनाव के बाद निगम में महापौर, नगर परिषद सभापति और नगरपालिका अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 15 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी। 16 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख, 17 सितंबर को संवीक्षा और 18 सितंबर को नाम वापसी होगी। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना होगी। इसके अगले दिन यानी 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन होगा।

16,465 मतदान केंद्र

10,245 वार्डों के लिए प्रदेश में 16,465 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार मतदान केंद्रों की संख्या में 25.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चुनाव प्रक्रिया में राज्य सरकार के 1,15,255 कार्मिक लगाए जाएंगे, जबकि 98,790 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery