Tuesday, August, 12,2025

305 नगरीय निकायों के वार्डों का होगा पुनर्गठन

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकायों के पुनर्गठन एवं पुनसर्सीमांकन को लेकर राज्य सरकार की मंत्रिमंडलीय उप समिति ने सभी 305 नगरीय निकायों के वार्डों के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगरीय विकास विभाग के राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की, जिसमें जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक भी शामिल रहे। बैठक में जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के नगरीय निकायों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन से जुड़े प्रस्तावों पर गहन परीक्षण और विचार-विमर्श किया गया। सभी निकायों के वार्डों के पुनर्गठन के प्रस्ताव अब स्वायत्त शासन विभाग की ओर से मंत्रिमंडलीय उप समिति को भेजे जाएंगे। इन प्रस्तावों पर समिति की औपचारिक स्वीकृति के बाद संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी।

बैठक में यह बात सामने आई कि वर्ष 2019 में पूर्ववर्ती सरकार के समय राज्य की कुल 196 नगरीय निकायों में वार्ड सीमांकन /पुनर्गठन किया गया था। उस समय 10 प्रतिशत तक के विचलन का मापदंड तय किया गया था, लेकिन 196 में से 128 निकायों में इस मापदंड से कहीं अधिक विचलन देखा गया, जो कि कुल निकायों का लगभग 65 प्रतिशत है। खर्रा ने निकायों के पुनर्गठन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया नगरीय प्रशासन को अधिक संगठित, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाएगी। इसके साथ ही स्थानीय शासन में पारदर्शिता, समावेशिता और उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करेगी। उन्होंने इसे राजस्थान को शहरी सुशासन की दिशा में एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाला निर्णय बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery