Thursday, April, 30,2026

सीएस ने की शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को सचिवालय में शहरी विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी और राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वित्त वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लगभग 75 हजार आवासों की स्वीकृति केंद्र सरकार से सुनिश्चित की जाए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए लगभग 475 करोड़ रुपए की अनुदान राशि समय पर वितरित करने पर जोर दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026-27 में लगभग 600 करोड़ रुपए के व्यय की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि हर माह वेबिनार आयोजित किए जाएं, जिसमें नगरीय निकाय अपने श्रेष्ठ कार्यों की प्रस्तुति दें। उन्होंने स्वयं भी इन वेबिनार में भाग लेने की इच्छा जताई। मुख्य सचिव ने इन कार्यों को गति देने और सभी विभागों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery