Sunday, June, 14,2026

प्रदेश के शहरों को मिलेगा ग्लोबल अपग्रेड

जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार नगरीय विकास को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा इन दिनों डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के अध्ययन दौरे पर हैं। यह उच्च स्तरीय दौरा 1 मई से 10 मई तक जारी रहेगा, जिसमें विभागीय अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है। इस यात्रा का उद्देश्य राजस्थान के शहरों को अधिक आधुनिक, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाना है।

दौरे के दौरान सतत शहरी विकास, जल संसाधन प्रबंधन और जलवायु अनुकूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल को कोपेनहेगन में अपनाए जा रहे शहरी विकास मॉडल की जानकारी दी जा रही है, जो विश्व स्तर पर मानक माने जाते हैं। यात्रा में एकीकृत शहरी जल प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता, सीवेज एवं सेप्टेज के वैज्ञानिक उपचार तथा नदी पुनर्जीवन जैसे विषयों पर विशेष अध्ययन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल शहरी विकास मॉडलों का अध्ययन कर उन्हें राजस्थान में लागू करने की रणनीति तैयार करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery