Monday, March, 16,2026

वित्त समिति की शक्तियां अधिकारियों को सौंपी

जयपुर: स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के शहरी निकायों में नए बोर्ड के गठन तक निकाय प्रमुख और निकाय की वित्त समिति की शक्तियां अब आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को सौंप दी हैं। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में आयुक्त अथवा अधिशासी अधिकारी अब वित्तीय अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे। वे विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति, निकाय के संचालन के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद, मरम्मत कार्यों तथा अन्य प्रशासनिक जरूरतों से जुड़े निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे। यह व्यवस्था नए बोर्ड के गठन तक लागू रहेगी। इस निर्णय का उद्देश्य शहरी निकायों में विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों को बिना बाधा जारी रखना है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित न हो।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery