Tuesday, November, 25,2025

राजस्थान के अनछुए पर्यटन स्थलों और वेडिंग डेस्टिनेशनंस के विकास पर होगा मंथन

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से 18 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में 'राजस्थान अनवील्डः डेस्टिनेशन वेडिंग्स एवं लेसर-नोन डेस्टिनेशंस' विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी होंगी। यह आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग के सहयोग से हो रहा है। कार्यशाला में कई वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

विशिष्ट अतिथियों में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार, फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म इन राजस्थान के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेला और इंडिया हेरिटेज होटल एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव गज सिंह अलसीसर शामिल हैं। फर्स्ट इंडिया न्यूज और फर्स्ट इंडिया के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य राजस्थान के उभरते वेडिंग डेस्टिनेशंस, राज्य की संस्कृति एवं विरासत से जुड़े अवसरों और अनदेखे पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery