Thursday, April, 30,2026

2.71 लाख से ज्यादा उपाधियों को मिली मंजूरी, बजट पास

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था सीनेट की 15 वर्षों बाद आयोजित वार्षिक बैठक में बुधवार को उपाधियों के अनुमोदन, वार्षिक बजट, शैक्षणिक सुधारों और भूमि नामांतरण समेत कई अहम निर्णय लिए गए। कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2024-25 की 2,71,323 उपाधियां, 300 पीएच.डी. उपाधियां और एक डी.लिट. उपाधि को मंजूरी दी गई। इन उपाधियों का वितरण 25 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित 35वें दीक्षांत समारोह में किया जाएगा। पिछली वार्षिक बैठक 25 अक्टूबर 2010 को हुई थी। कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने बताया कि 15 वर्षों के बाद यह बैठक आयोजित की गई है। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में सरकार द्वारा 25% अनुदान राशि की कटौती के निर्णय को वापस लेने तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के विद्यार्थियों को शुल्क में दी जा रही रियायत के राज्य सरकार द्वारा पुनर्भरण की कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता

बैठक में शोध कार्य और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, क्रेडिट फ्रेमवर्क और सेमेस्टर प्रणाली की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। पाठ्यक्रमों, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, राजस्थान ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, राष्ट्रीय बीमा अकादमी, भारतीय स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान आदि से किए गए समझौता ज्ञापनों का भी अनुमोदन किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery