Saturday, February, 28,2026

महारानी-महाराजा कॉलेज की भूमि हस्तांतरण का विरोध

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय के कांस्टीट्यूएंट कॉलेज महाराजा और महारानी कॉलेज की स्वामित्व भूमि जयपुर नगर निगम एवं जेडीए को सौंपने के कथित निर्णय के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मुख्य द्वार पर आयोजित धरने में शिक्षक, कर्मचारी और पेंशनर्स शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने इसे विश्वविद्यालय की स्वायत्तता और संपत्तियों पर सीधा हमला बताते हुए निर्णय को तत्काल निरस्त करने की मांग की। विश्वविद्यालय पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रो. एच.एस. शर्मा, प्रो. एन. के. लोहिया और प्रो. सोमदेव के नेतृत्व में हुए धरने को राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. डेजी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सहित कई शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया। पूर्व कुलपति प्रो. अशोक कुमार, प्रो. बी.एम. शर्मा, प्रो. रूप सिंह बारेठ तथा पूर्व प्राचार्य प्रो. बी.के. शर्मा और प्रो. लाड कुमारी जैन ने भी निर्णय पर विरोध जताया। कर्मचारी संघ के राकेश कुमार यादव, मोहम्मद मुस्तफा सहित अन्य कर्मचारियों ने भी भागीदारी निभाई। डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत ने अभियान की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery