Friday, June, 27,2025

गुलदाउदी प्रदर्शनी पर उठे सवाल.... गुलदाउदी चीन का पौधा... इसमें भारतीयता की सुगंध नहीं: गोपाल शर्मा

राजस्थान विश्वविद्यालय में दो साल के इंतजार के बाद गुलदाउदी के फूलों की प्रदर्शनी शनिवार से शुरू हुई। इस प्रदर्शनी के उद्घाटन में पहुंचे सिविल लाइंस विधायक व राजस्थान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य गोपाल शर्मा ने चार दशक से चली आ रही विश्वविद्यालय की इस गुलदाउदी प्रदर्शनी पर ही सवाल उठा दिए। विधायक गोपाल शर्मा ने प्रदर्शनी को यह कहते हुए विवादों में डाल दिया कि गुलदाउदी चीन का पौधा है। गुलदाउदी में भारतीयता की सुगंध नहीं है। मेरा विश्वास है कि राजस्थान विश्वविद्यालय भविष्य में ऐसे पुष्पों के बगीचे को सामने लाने का काम करेगा, जिसमें भारतीयता की सुगंध हो। गुलदाउदी चीन में पैदा हुआ है और एक विश्वविद्यालय ने शुरू किया तभी से एक परम्परा चली आ रही है। विश्वभर में गुलदाउदी के 20 हजार पौधे हैं। विश्वविद्यालय में बहुत से काम होने की जरूरत है। विधायक ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में राइजिंग राजस्थान का प्रभाव नजर नहीं आ रहा। विश्वविद्यालय की खूबसूरती बाहर से आने वाले लोगों को दिखाई देना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery