Sunday, June, 14,2026

विचार, संस्कृति और मानव मूल्यों में भी विश्व का मार्गदर्शन करेगा भारत

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय ने गुरुवार को अपना 80वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी और देश विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिम भोग की ओर बढ़ेगा, जबकि भारत आध्यात्मिकता के माध्यम से दुनिया को दिशा देगा। आज विश्व योग, ध्यान और भारतीय दर्शन को अपना रहा है। मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और वैश्विक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत कर रहा है। आने वाले समय में भारत आर्थिक ही नहीं, बल्कि विचार, संस्कृति और मानव मूल्यों में भी विश्व का मार्गदर्शन करेगा।

विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा

कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने विश्वविद्यालय के ध्येय वाक्य 'धर्मो विश्वस्य जगत प्रतिष्ठा' की व्याख्या करते हुए इसे भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक संदेश बताया। उन्होंने संस्थापक कुलगुरु डॉ. जी. एस. महाजनी के योगदान को याद करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय विश्वविद्यालय की प्राथमिकताएं रही हैं।

100 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान

अचीवर्स फेलिसिटेशन कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान खेल, शिक्षा, एनसीसी, ललित कला और व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त प्रोफेसर, पूर्व कुलपति और पूर्व विद्यार्थियों को भी सम्मान दिया गया। बता दें कि अवनी लेखरा ने 2025 पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया, वहीं एनसीसी कैडेट मोनिका ने माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery