Tuesday, July, 28,2026

14.63% की जांच कर बता दिए 80.83% पौधे जीवित

जयपुर: राजस्थान में करोड़ों पौधे लगाने के सरकारी दावों के बीच अब पहली बार यह तस्वीर भी सामने आई है कि उनमें से कितने पौधे वास्तव में जीवित हैं। लोकसभा में पेश जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों ने प्रदेशभर में 11 करोड़ 57 लाख 72 हजार 615 पौधों का जियो टैग किया। इनमें से केवल 1 करोड़ 69 लाख 35 हजार 195 पौधों का ही सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान 1 करोड़ 36 लाख 88 हजार 769 पौधे जीवित और 32 लाख 46 हजार 426 पौधे मृत पाए गए। इस प्रकार सत्यापित पौधों की उत्तरजीविता 80.83 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि कुल पौधारोपण के मुकाबले सत्यापन केवल करीब 14.63 प्रतिशत पौधों का ही हुआ है। ऐसे में 85 प्रतिशत से अधिक पौधों की वास्तविक स्थिति अब भी सामने नहीं आ सकी है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने लोकसभा में राजस्थान में पौधारोपण पर हुए व्यय और लगाए गए पौधों की स्थिति से जुड़े प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है। जवाब में बताया गया कि वर्ष 2025-26 के दौरान पौधारोपण और उनके रखरखाव पर केवल वन विभाग ने 127.78 करोड़ रुपए खर्च किए।

साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए पौधारोपण, जियो टैगिंग और सत्यापन का विस्तृत ब्योरा भी उपलब्ध कराया गया। आंकड़ों के अनुसार वन विभाग ने सबसे अधिक 2 करोड़ 3 लाख 55 हजार 250 पौधों का जियो टैग किया। इनमें 95 लाख 42 हजार 198 पौधों का सत्यापन हुआ, जिनमें 83 लाख 57 हजार 6 पौधे जीवित पाए गए। वन विभाग की उत्तरजीविता दर 87.58 प्रतिशत रही, जो औसत से अधिक है। इसके अलावा बागवानी विभाग, रीको और ईआरसीपी जैसी एजेंसियों में भी पौधों के जीवित रहने की दर 95% से अधिक दर्ज की गई।

वहीं कुछ विभागों का प्रदर्शन चिंता बढ़ाने वाला है। कला एवं संस्कृति विभाग में उत्तरजीविता केवल 7.05% रही, जबकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में 10.41%, उद्योग विभाग में 14.65%, कृषि विपणन विभाग में 23.55% और राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम में प्रतिशत पौधे ही जीवित 24.22 पाए गए। दूसरी ओर नगर निगम ग्रेटर जयपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग तथा श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में सत्यापित सभी पौधे जीवित पाए जाने से उत्तरजीविता 100% दर्ज की गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery