Thursday, January, 29,2026

तकनीकी नवाचारों से सख्त प्रवर्तन और पारदर्शी परिवहन व्यवस्थाः बैरवा

जयपुर: राजस्थान में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और परिवहन व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी बनाने की दिशा में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा तकनीकी नवाचारों के माध्यम से सख्त प्रवर्तन लागू किया गया है। यह बात उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कही।

डॉ. बैरवा ने बताया कि प्रदेश के 150 से अधिक टोल नाकों पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू कर बिना परमिट, फिटनेस, टैक्स और पीयूसी वाले वाहनों के लाखों चालान किए गए हैं, जिनसे लगभग 500 करोड़ रुपए की जुर्माना राशि वसूलनीय है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऑटो मोड
चालान प्रणाली विकसित की जा रही है तथा फास्टैग के माध्यम से जुर्माना वसूली पर भी विचार किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण के लिए खनिज विभाग के ई-रवन्ना को ई-चालान प्रणाली से एकीकृत किया गया है। नागरिकों के लिए सभी परिवहन सेवाएं अब केवल सिटीजन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होंगी और कार्यालयों में प्रत्यक्ष एंट्री बंद कर दी गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery