Saturday, July, 25,2026

'थार' में तैयार हुई 28 किमी. परिधि की विशाल कृत्रिम झील

जयपुर: रेगिस्तान की पहचान रही थार की सूखी धरती अब पानी की विशाल झील का गवाह बनेगी। हर मानसून में इंदिरा गांधी नहर का अतिरिक्त पानी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की ओर बह जाता था, लेकिन अब यह पानी राजस्थान की प्यास बुझाने के काम आएगा। जैसलमेर जिले के घांटियाली क्षेत्र में 28 किलोमीटर परिधि वाला एस्केप रिजर्वायर तैयार किया गया है, जिसमें मानसून के दौरान 1406 एमसीएफटी तक पानी संग्रहित किया जा सकेगा। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की मुख्य नहर पर आरडी-1356 स्थित एस्केप संरचना को विकसित कर बनाए गए इस जलाशय से जैसलमेर, बाड़मेर समेत पश्चिमी राजस्थान के जल संकट वाले क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लंबे समय से लंबित इस परियोजना को गति दी गई है।

चार एस्केप रिजर्वायर बनाने की योजना

मानसून में अतिरिक्त पानी के पाकिस्तान की ओर व्यर्थ बहने की समस्या के समाधान के लिए जेजेएम के तहत चार एस्केप रिजर्वायर विकसित किए जा रहे हैं। इनमें बीकानेर के सत्तासर (आरडी-507), गजनेर लिफ्ट परियोजना क्षेत्र (आरडी-750), जोधपुर में आरडी-1121 और जैसलमेर के बुर्जी-1356 शामिल हैं। इनमें से आरडी-507 और बुर्जी-1356 रिजर्वायर तैयार हो चुके हैं। बुर्जी-1356 एस्केप रिजर्वायर 13 मीटर गहरा है, जिसमें 1406 एमसीएफटी पानी संग्रहित किया जा सकेगा।

20 लाख से अधिक परिवारों को लाभ

चारों एस्केप रिजर्वायर तैयार होने के बाद जल जीवन मिशन की 43 वृहद पेयजल परियोजनाओं को अतिरिक्त जल उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे प्रदेश के 6,707 गांवों के 20 लाख से अधिक परिवारों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। विशेष रूप से जैसलमेर, बाड़मेर और पश्चिमी राजस्थान के उन क्षेत्रों को राहत मिलेगी, जहां भूजल खारा है और पेयजल के लिए इंदिरा गांधी नहर ही सबसे बड़ा सहारा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery