Wednesday, November, 26,2025

उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन... 5 जिलों में पारा पहुंचा 10 डिग्री से नीचे

जयपुर:  प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, नागौर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।
वहीं, सीकर में 7.2 डिग्री, अजमेर में 8.2, चूरू में 8.7 और दौसा में 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़का। इन पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। दिन में भी धूप कमजोर रही और अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे दर्ज किया जा रहा है। उत्तर भारत से चल रही ठंडी और सूखी हवाओं के कारण रात का तापमान तेजी से गिरा है। सीकर, नागौर, चूरू, अजमेर और जयपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में सुबह-सुबह शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। कई जगह लोगों ने ऊनी कपड़ों और हीटरों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा दर्ज किया जा रहा है।

हल्का कोहरा और धुंध बने रहने की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार को भी तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। विशेष रूप से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के चूरू, सीकर, नागौर और बीकानेर क्षेत्रों में सर्दी का असर और बढ़ेगा। वहीं, दक्षिणी जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध बने रहने की संभावना है।

रात के तापमान में आई गिरावट

शीतलहर के चलते रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। अजमेर में गुरुवार रात का तापमान सामान्य से 9.8 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर का न्यूनतम तापमान 13°C रहा, जो सामान्य से 3.6°C कम रहा। कोटा में न्यूनतम तापमान 13.6°C रहा, जो सामान्य से 5°C नीचे रहा, और जोधपुर में भी न्यूनतम तापमान 11.7°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2°C कम रहा। बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

दिन का पारा भी गिरा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 34.1°C और जैसलमेर में 33.3°C दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर में अधिकतम तापमान 29.3°C, कोटा में 28.2°C, अजमेर में 28.7°C और बीकानेर में 30.8°C रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा और चित्तौड़गढ़ में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम दर्ज हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery