Monday, June, 15,2026

नौकरी के लिए बनाए फर्जी सर्टिफिकेट, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में खेल कोटे के जरिए सरकारी नौकरी दिलाने वाले फर्जी ताईक्वाण्डो प्रमाण पत्र गिरोह पर एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख दलालों को गिरफ्तार किया है। करीब दो साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी कप्तान सिंह उर्फ गुर्जर कप्तान सिंह और उसके साथी विष्णु भाखरीवाल को दबोचकर एसओजी ने भर्ती घोटाले की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। जांच में सामने आया है कि वर्ष 2021-22 की तृतीय श्रेणी अध्यापक (लेवल-1) भर्ती में खेल कोटे के तहत नियुक्तियां हासिल करने के लिए अभ्यर्थियों को फर्जी ताईक्वाण्डो प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए।

इसी फर्जीवाड़े के दम पर कई अभ्यर्थियों ने सरकारी नौकरी हासिल कर ली। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मनोज कुमार गुर्जर, हेमलता गुर्जर और सियाराम गुर्जर ने थर्ड भगवान महावीर ओपन नेशनल ताईक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2017 के फर्जी खेल प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षक पद प्राप्त किया था। इन तीनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों अभ्यर्थियों ने कप्तान सिंह से प्रति व्यक्ति 40 हजार देकर फर्जी खेल प्रमाण पत्र खरीदे थे। इसी आधार पर उन्हें नियुक्तियां मिलीं। एसओजी लंबे समय से कप्तान सिंह की तलाश कर रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। आखिरकार तकनीकी और जमीनी स्तर पर की गई जांच के बाद उसे करौली जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।

नीलकंठ एकेडमी से शुरू हुई सांठगांठ

जांच में सामने आया कि दोनों की दोस्ती करीब पांच साल पहले नीलकंठ एकेडमी में फौज की तैयारी के दौरान हुई थी। जब कप्तान ने नेशनल स्तर के खेल प्रमाण पत्रों की मांग की तो विष्णु ने अपने परिचित बालकंवर सैनी से संपर्क साधा, जो ताईक्वाण्डो एकेडमी चलाता था। बालकंवर सैनी ने 20 हजार लेकर खाली प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए।

जेल में बंद कोच से होगी पूछताछ

एसओजी को जांच में यह भी पता चला कि बालकंवर सैनी वर्तमान में करधनी थाना क्षेत्र में दर्ज छेड़छाड़ और दुष्कर्म के एक अन्य मामले में पिछले लगभग 15 महीने से न्यायिक अभिरक्षा में बंद है।

कई आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार

इस मामले में अब तक बिमलेन्दु, कमल सिंह, हितेश भादू, नारायण सिंह, रंगलाल, प्रद्युम्न गुर्जर, दिनेश, मनोज और हेमलता गुर्जर भी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल कप्तान सिंह और विष्णु भाखरीवाल को 11 जून तक पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery