Sunday, March, 15,2026

SOG की 14 जिलों में रेड, 19 'गुरुजी' समेत 20 को दबोचा

जयपुर: ताइक्वांडो के फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 में खेल कोटे से नौकरी पाने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी ने राजस्थान के 14 जिलों में एक साथ रेड कर 19 शिक्षकों सहित 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 में खेल कोटे से चयनित अभ्यर्थियों द्वारा ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण-पत्र लगाने और फर्जी तरीके से सत्यापन कराने के संबंध में वर्ष 2024 में एसओजी में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से मिलती-जुलती एक ई-मेल आईडी बनाई गई थी, जिसमें सेक्रेटरी शब्द की स्पेलिंग बदल दी गई थी। इसके बाद एसओजी ने जी-मेल कंपनी से ई-मेल आईडी की जानकारी और शिक्षा विभाग से खेल कोटे से चयनित अभ्यर्थियों का विवरण मांगा।

जांच में पता चला कि ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी दुबई से संचालित की जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एसओजी ने इस गिरोह के सरगना विमलेंदु झा और उसके सहयोगी रवि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वह सिम कार्ड भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग ई-मेल आईडी बनाने में किया गया था। विमलेंदु झा के मोबाइल की जांच में 39 लोगों के फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करने और फर्जी ई-मेल आईडी के माध्यम से उनके सत्यापन कराने से संबंधित स्क्रीनशॉट मिले हैं। हालांकि पकड़े गए अभ्यर्थियों को जॉइनिंग नहीं दी गई थी, क्योंकि उस समय फर्जीवाड़े की सूचना एसओजी के पास आ चुकी थी। ऐसे में एसओजी ने कर्मचारी चयन बोर्ड को सूचना देकर इन फर्जी अभ्यर्थियों की जॉइनिंग रुकवा दी थी।

ये हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में बबीता जाखड़ (सुजानगढ़ चूरू), ज्योतिरादित्य (जहाजपुर-भीलवाड़ा), सीमा (झुंझुनू), कविता भीचर (सीकर), बसंती कुम्हार (खोरा बीसल-जयपुर), ममता कुमारी (सवाई माधोपुर), नरेंद्र बिंदियासर व मुमताज (नागौर), भंवरलाल (जालोर), कविता (जोधपुर), एकता थालोड़ (चूरू), योगेंद्र कुमार (हनुमानगढ़), शिवकरण (श्रीगंगानगर), मांगीलाल (बीकानेर), भलाराम (बालोतरा), भजनलाल (जालोर), सुनील पालीवाल, महेंद्र पालीवाल और दुर्गाप्रसाद (फलोदी) शामिल है। इनके अलावा सहयोगी गजानंद प्रजापत (जयपुर) को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने अपनी पत्नी बसंती उर्फ बंटी प्रजापत के लिए दलाल को रुपए देकर फर्जी प्रमाण-पत्र लिया।

इस तरह रचा गया षड्यंत्र

जांच में सामने आया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन को ई-मेल भेजा था। इसकी जानकारी आरोपियों को मिल गई। इसके बाद उन्होंने उसी ई-मेल की कॉपी के आधार पर मिलती-जुलती फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर फर्जी प्रमाण-पत्र रखने वाले अभ्यर्थियों के पक्ष में सत्यापन रिपोर्ट भेज दी।

दलालों की भी भूमिका

जांच में सामने आया कि फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कराने में सीकर के ओमप्रकाश महला, फलोदी के वेदप्रकाश पालीवाल, जहाजपुर के पीटीआई योगेंद्र कुमार, जोधपुर के रघुवीर चौधरी और रोहतक के सतीश ढुल की भूमिका रही। इन सभी ने अभ्यर्थियों से 1 से 5 लाख रुपए लेकर फर्जी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery