Saturday, April, 19,2025

थर्ड ग्रेड टीचर्स के प्रमोशन जल्द, लंबे समय से जमे अधिकारी हटेंगे

जयपुर: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि थर्ड ग्रेड टीचर्स के प्रमोशन जल्द किए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक ही पद पर जमे हुए अधिकारियों के ट्रांसफर भी किए जाएंगे। उन्होंने यह बात गुरुवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में राजस्थान शिक्षक संघ-राष्ट्रीय की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों की मांगों के जवाब में कही। दिलावर ने कहा कि सरकार आप की सभी मांगों पर सहानुभूति के साथ विचार कर रही है। हम आपको निराश नहीं करेंगे। आपकी बहुत सारी मांगें हैं, जो मुझे पता है। आप निश्चित रहें, सब मांगों को शीघ्र ही पूरा कर देंगे। संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि बैठक में तीन सत्र आयोजित हुए। प्रथम सत्र में संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की चर्चा व समीक्षा के साथ आगामी सत्र के लिए निर्धारित पंचांग की जानकारी दी गई।

वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की रखी मांग

बैठक में शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने कहा कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय शिक्षा, समाज और विद्यार्थियों के हित में समय-समय पर सुझाव भी रखता है, जिन पर जल्द विचार कर क्रियान्वित करना चाहिए। इस दौरान प्रताड़ित शिक्षकों को पुनः लाने, तृतीय वेतन श्रृंखला के तबादले व पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने और वरिष्ठ व्याख्याता पद पर पुनर्विचार की मांग की गई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने सभी संवर्गों की डीपीसी करने, प्रवेशिका को वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल बनाने, तीन गुरुकुलों की स्थापना की घोषणा करने, कोटा में सैनिक स्कूल बनाने और संस्कृत शिक्षा में डीईओ पद स्वीकृत करने के लिए शिक्षा मंत्री का आभार जाताया।

प्रत्येक इकाई में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित होः निम्बाराम

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि हमारे समाज के प्रत्येक कार्य में पुरुष एवं महिलाओं का समान योगदान है। इसलिए संगठन की प्रत्येक इकाई में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं से सदैव सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी का भाव मन में रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ-राष्ट्रीय एक जीवंत और सतत संगठन है। संगठन में प्रत्येक स्तर पर उचित सामाजिक प्रतिनिधित्व होना चाहिए। कार्यकर्ता आसपास हो रही असामाजिक गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहे, उसकी दृष्टि पैनी हो। प्रार्थना सभा में सामाजिक सरोकार के विषय जोड़े जाने चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery