Saturday, April, 19,2025

एसआई पेपर लीक मामला 9 एसआई बर्खास्त

जयपुर: सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 में पेपर लीक में संलिप्त पाए गए 9 एसआई को बर्खास्त किया गया है। ये सभी जोधपुर रेंज में तैनात थे। आईजी विकास कुमार ने बताया कि मामले में गोपीराम जांगू, चंचल बिश्नोई, अजय बिश्नोई, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, प्रियंका, हरकू, सुरेंद्र कुमार और दिनेश कुमार को बर्खास्त किया गया है। ये सभी पेपर लीक के जरिए थानेदार बने थे। गौरतलब है कि इससे पहले अलग-अलग रेंज में तैनात 36 एसआई को बर्खास्त किया जा चुका है। जोधपुर रेंज को मिलाकर अब तक कुल 44 एसआई को बर्खास्त किया जा चुका है।

इन सभी के खिलाफ एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट्स बैठाकर परीक्षा पास करने का मामला दर्ज किया था। 3 मार्च 2024 को एसओजी में दर्ज मामले में इन्हें गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में सभी बर्खास्त ट्रेनी एसआई जमानत पर हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery