Tuesday, August, 12,2025

कांग्रेस नेताओं के मुखौटे पहन निकाली 'छात्रसंघ की शवयात्रा'

जयपुर:  प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में लंबे समय से स्थगित छात्रसंघ चुनावों को फिर से कराने की मांग को लेकर छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। एनएसयूआई के बाद अब छात्र संगठन एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने भी सरकार पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। एबीवीपी ने भी छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। एबीवीपी ने बुधवार को विश्वविद्यालय में अनूठा प्रदर्शन किया। छात्रसंघ चुनाव के बहाल न होने के खिलाफ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह और एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के मुखौटे पहनकर 'छात्रसंघ की शवयात्रा' निकाली।

पूर्व सीएम गहलोत ने छात्रों का लोकतंत्र किया खत्मः एबीवीपी

विरोध के दौरान छात्रसंघ की अर्थी सजाकर कैंपस से बाहर निकाली गई शवयात्रा के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। एबीवीपी के प्रांत मंत्री अभिनव सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रसंघ चुनाव बंद कर छात्रों का लोकतंत्र खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि गहलोत अब सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन चुनाव रुकवाना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन की शुरुआत है और यदि सरकार ने शीघ्र चुनाव बहाल नहीं किए तो जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI भी कर चुकी है अनूठा प्रदर्शन

इससे पहले एनएसयूआई भी राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर अनूठा प्रदर्शन कर चुकी है। एनएसयूआई ने राज्य सरकार की बारात निकालकर लोकतंत्र की विदाई का चित्रण किया था। वहीं, एक छात्रनेता ने उन सभी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों के कटआउट लगाकर प्रदर्शन किया, जो वर्तमान में विधायक या सांसद हैं।

पुलिस से उलझे, मुख्य द्वार पर चढ़कर की नारेबाजी

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय से सिविल लाइंस की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कैंपस के मुख्य द्वार पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच वाद-विवाद भी हुआ। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर चढ़कर नारेबाजी की, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों को शांत रहने के लिए समझाया। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार की आचार संहिता के कारण चुनाव स्थगित किए गए थे, जिससे छात्र असंतुष्ट हैं। 2022 में आखिरी बार हुए छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई को भारी शिकस्त मिली थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery