Tuesday, August, 12,2025

सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती बढ़ेगी, अंतरराज्यीय आपूर्ति पर लगेगी रोक: पंत

जयपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार अब और सख्त कदम उठाएगी। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य, जलवायु और जैव विविधता के लिए भी बेहद घातक है। उन्होंने निर्देशित किया कि अंतरराज्यीय परिवहन के जरिए हो रही प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए परिवहन व वाणिज्य कर विभाग मिलकर समन्वित रणनीति बनाएं। मुख्य सचिव ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को निर्देश दिए कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। सोशल मीडिया, समाचार, लेख और प्रचार माध्यमों के जरिए लोगों को कपड़े, जूट और अन्य पर्यावरण हितैषी विकल्पों की ओर प्रेरित किया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery