Tuesday, November, 25,2025

आवारा श्वानों से मुक्त होंगे प्रदेश के सार्वजनिक स्थल

जयपुर:  सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में स्वायत्त शासन विभाग (LSG) ने राजस्थान के सभी जिला कलेक्टरों, उप निदेशकों, नगर निकायों के आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अगले आठ सप्ताह में प्रदेश के सभी सार्वजनिक स्थल जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, खेल मैदान और विश्वविद्यालय आवारा श्वानों से पूरी तरह मुक्त किए जाएंगे। निर्देशों के अनुसार, श्वानों को पकड़ने, टीकाकरण, नसबंदी और देखभाल के लिए केवल प्रशिक्षित और प्रमाणीकृत कर्मचारी ही शामिल होंगे। किसी भी अप्रशिक्षित व्यक्ति को इन कार्यों में शामिल नहीं किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया पशु कल्याण संगठनों और पंजीकृत पशु चिकित्सकों की निगरानी में मानवीय और अहिंसक तरीके से की जाएगी। सभी निकायों को प्रशिक्षित टीम, वाहन, सुरक्षा उपकरण और आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

फीडिंग जोन किए जाएंगे चिह्नित

नगर निकाय क्षेत्रों में डॉग फीडरों के सहयोग से उचित स्थानों पर फीडिंग जोन चिह्नित किए जाएंगे। इन स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे और फीडरों को इन्हीं स्थानों पर भोजन डालने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। श्वानों की नसबंदी, टीकाकरण और आश्रय प्रबंधन का विस्तृत रिकॉर्ड रखा जाएगा।

आक्रामक श्वानों पर सख्त कार्रवाई

बाजारों में बार-बार काटने की शिकायत वाले आवारा श्वानों को पकड़ा जाएगा। यदि श्वान रेबीज मुक्त पाया जाता है, तो उसे पशु कल्याण संगठन को सौंपा जाएगा। यदि जांच में श्वान आक्रामक या रेबीज संक्रमित नहीं पाया जाता, तो उसका टीकाकरण और नसबंदी कर उसे मूल स्थान पर छोड़ा जाएगा।

हटाए जाएंगे आवारा श्वान

आदेशों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों से आवारा श्वानों को तुरंत हटाया जाएगा। पकड़े गए श्वानों को टीकाकरण, नसबंदी और कृमिनाशन के बाद अन्य स्थान पर छोड़ा जाएगा, न कि सार्वजनिक स्थानों पर। अगले आठ सप्ताह में सभी सार्वजनिक स्थल श्वान-मुक्त किए जाएंगे।

अधिकारियों की जवाबदेही और निगरानी

प्रत्येक सार्वजनिक स्थल पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगा, जिसकी जानकारी मुख्य द्वार पर प्रदर्शित की जाएगी। अधिकारियों को हर तीन महीने में सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर श्वान-मुक्त स्थिति सुनिश्चित करनी होगी। श्वानों के प्रवेश को रोकने के लिए चारदीवारी, मुख्य द्वार और अन्य प्रशासनिक उपाय किए जाएंगे। निर्देशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery