Thursday, June, 26,2025

राज्य वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन अब तक के सबसे बुरे दौर में

जयपुर: राजस्थान स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशेन कठिन दौर से गुजर रहा है। इतने खराब दिन इस संस्थान के गठन होने के बीते 68 वर्षों में पहले कभी नहीं आए। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस कटु सत्य से लगाया जा सकता है कि जो निगम कभी 100 और 125 करोड़ रुपए के बीच प्रति वर्ष लाभकमाता था, वह आंकड़ा रसातल में जा पहुंचा है- वर्ष 2021-22 में 20 करोड़ रुपए, वर्ष 2022-23 में मात्र 9 करोड़ रुपए और वर्ष 2023-24 में मात्र 12 करोड़ रुपयों का लाभ हुआ है।

इस निगम का गठन दिसंबर, 1957 में हुआ था। निगम का मुख्य उद्देश्य राज्य में कृषि उत्पादों, इनपुट्स, उपकरण और अन्य अधिसूचित वस्तुओं के भंडारण के लिए गोदामों का निर्माण और रखरखाव करना है।

वर्तमान में प्रदेशभर में निगम के कुल 97 भंडारगृह हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 17.20 लाख मैट्रिक टन है, लेकिन इस क्षमता का पूरा रिटर्न नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कुछ अनियमितताओं के कारण निगम का कामकाज पटरी से उतर गया।

आरएसडब्ल्यूसी का कारोबार राजस्थान राज्य सहकारी मार्केटिंग फेडरेशन, भारतीय खाद्य निगम और भारतीय राष्ट्रीय कृषि विपणन संघ जैसी सरकारी एजेंसियों के माध्यम से संचालित किया जाता है।

इनके अलावा राज्य की दो सरकारी शराब कंपनियों आरएसबीसीएल और गंगानगर शुगर मिल का माल भी यह निगम अपने वेयरहाउसों में किराए पर रखता है। वर्तमान में इन दोनों कंपनियों के साथ 10 वर्ष का एग्रीमेंट भी कर रखा है।

लेकिन गहलोत सरकार ने दो निजी फर्मों को निगम के भंडारण का काम आउटसोर्स कर दिया था। कुल 38 वेयरहाउस और 4 एग्रीकल्चर पाकों का ऑपरेशनल कांट्रेक्ट उक्त दो प्राइवेट फर्मों के साथ वर्ष 2020 में किया गया था। मौजूदा भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि 'यह अनुबंध मौजूदा नियमों एवं शर्तों का उल्लंघन था।' इस कारण 120 करोड़ रुपयों का घोटाला हुआ। 

भजन लाल सरकार ने पहले नवीन महाजन और अब संदीप वर्मा को निगम का सीएमडी नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार निगम का अब जो हाल-बेहाल हो गया है, उसे देखते हुए आईएएस अफसर अब RSWC की पोस्टिंग को हाशिये की पोस्टिंग मानने लगे हैं। एसीएस संदीप वर्मा जुलाई 2024 से सीएमडी बने हुए हैं, लेकिन एसीएस के लायक यहां काम ही नहीं है। इसीलिए हाल ही संदीप भी लंबी छुट्टी पर चले गए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery