Saturday, February, 28,2026

CM आज करेंगे 'राजस्थान स्टार्टअप समिट' का उद्घाटन

जयपुर: राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहयोग से ओपन इनोवेशन लोटस फाउंडेशन और स्टार्टअप आर्मेनिया साइंटिफिक एजुकेशनल फाउंडेशन, आर्मेनिया सरकार की ओर से शुक्रवार को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 'राजस्थान स्टार्टअप समिट' का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। 'राजस्थान स्टार्टअप समिट' का आयोजन ताज आमेर में किया जाएगा। 27 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले इस समिट में 130 से अधिक चयनित स्टार्टअप को कार्यशालाओं, पैनल चर्चा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। गौरतलब है कि इन स्टार्टअप में 50% से अधिक स्टार्टअप राजस्थान से हैं और लगभग 20% स्टार्टअप विदेशी हैं।

इस समिट का उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप और दक्षिण एशिया, पूर्वी यूरोप, मिडिल ईस्ट आदि क्षेत्रों के निवेशकों के बीच साझेदारी बढ़ाना है। यह समिट नीति संवाद, नवाचार प्रदर्शन और स्टार्टअप-निवेशक जुड़ाव के लिए व्यापक मंच होगा। तीन दिन तक क्यूरेटेड सत्रों के माध्यम से फाउंडर्स, निवेशक, मेंटर्स, कॉर्पोरेट्स और राजकीय प्रतिनिधि एक साथ मंच साझा करेंगे।कार्यक्रम के पहले दिन 'लीडरशिप एंड इम्पैक्टः पॉलिसी एंड इनोवेशन के माध्यम से भविष्य को आकार देना' विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। साथ ही इनोवेशन पैवेलियन का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्टार्टअप के नवाचार प्रदर्शित किए जाएंगे।

रामगंजमंडी के धनिया व्यापारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार गुरुवार को को मुख्यमंत्री कार्यालय में रामगंजमंडी (कोटा) के धनिया व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्य में धनिया उत्पादक किसानों के हितों, विपणन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और मंडी शुल्क से जुड़े विषयों पर सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि व्यापार को सुगम बनाने और कृषि मंडियों को अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिनिधिमंडल के सुझावों का समुचित आकलन और परीक्षण किया जाए, ताकि किसानों और व्यापारियों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान की जा सकें और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था मजबूत हो। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के एसीएस अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery