Tuesday, August, 12,2025

राजस्थान बनेगा देश का खनन हब: सीएम भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने सोमवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में भारतीय खान ब्यूरो द्वारा आयोजित स्टार रेटिंग खदान सम्मान समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर देशभर को 7-स्टार और 5-स्टार रेटिंग प्राप्त 98. खदानों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान खनिज संसाधनों से समृद्ध राज्य है और खनन क्षेत्र के विकास में अग्रणी बनता जा रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों से आह्वान किया कि राज्य में लोहे से लेकर सोने तक सभी प्रकार के खनिन मौजूद हैं, ऐसे में वे प्रदेश में निवेश करें। राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार है।

अवैध खनन पर 'जीरो टॉलरेंस'

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में खनन पट्टों की नीलामी में रिकॉर्ड उपलब्धियां दर्ज की गई है। वर्ष 2023-24 में जहां खनन रॉयल्टी से 7,460 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ था, वहीं वर्तमान सरकार के प्रयासों से 2024-25 में यह बढ़कर 9,228 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो 24% की वृद्धि है। सरकार ने अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाया है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब तक तीन विशेष अभियान चलाए जा चुके हैं।

राजस्थान में दुर्लभ खनिजः रेड्डी

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने राजस्थान को दुर्लभ खनिजों से भरपूर राज्य बताया और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका की रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र देश की जीडीपी, रोजगार और औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। रेड्डी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनएमडीसी जैसी प्रमुख कंपनियों को सम्मानित किया गया। कुल 95 खदानों को 5 स्टार और 3 को 7-स्टार रेटिंग से नवाजा गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में नए खनिज ब्लॉकों की पहचान और नीलामी प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए। राजस्थान को खनिज ब्लॉक नीलामी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery