Friday, July, 17,2026

7 लाख लेकर पढ़ाया था पेपर, SOG ने मास्टरमाइंड को दबोचा

जयपुर: एसओजीने भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और फर्जी डिग्री रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूल व्याख्याता (कृषि विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 के मुख्य आरोपी विनोद कुमार जाट उर्फ विनोद रेवाड़ और प्राध्यापक (हिंदी) भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी डिग्री उपलब्ध कराने के आरोपी अशोक विश्नोई उर्फ अशोक चोटिया को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि तत्कालीन आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा से लीक प्रश्न-पत्र हासिल कर विनोद रेवाड़ ने अभ्यर्थियों तक पहुंचाए। उसने कृषि विज्ञान के एक अभ्यर्थी से सात लाख लेकर परीक्षा से पहले हलशुदा प्रश्न-पत्र पढ़ाया, जिससे उसका चयन स्कूल व्याख्याता के पद पर हुआ। इस मामले में बाबूलाल कटारा, अनिल कुमार मीणा और अशोक पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। विनोद रेवाड़ को 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरे मामले में अशोक विश्नोई पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी एमए (हिंदी) की डिग्री उपलब्ध कराने का आरोप है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery