Thursday, July, 30,2026

OMR शीट का इंतजार, 18 माह से SOG की जांच अधर में

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तीन भर्ती परीक्षाओं में कथित फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसओजी को 18 माह बाद भी अभ्यर्थियों की मूल ओएमआर शीट नहीं मिल पाई है। एसओजी ने चयन बोर्ड को पिछले 18 माह में 20 से अधिक बार पत्र लिखकर तीनों परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थियों की मूल ओएमआर शीट उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन अभी तक बोर्ड की ओर से ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं कराई गई है। हर बार बोर्ड की ओर से जवाब दिया गया कि ओएमआर शीट की तलाश जारी है। इसके चलते एसओजी को जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाने में परेशानी आ रही है। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वर्ष 2018 में आयोजित तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में ओएमआर शीट स्कैनिंग के दौरान कथित हेरफेर का मामला सामने आया था। एसओजी की जांच में नई दिल्ली स्थित आउटसोर्सिंग एजेंसी राभव लिमिटेड पर ओएमआर स्कैनिंग के डिजिटल डेटा में बदलाव कर अभ्यर्थियों को अनुचित लाभपहुंचाने का आरोप लगा है। जांच में सामने आया कि कंपनी के कर्मचारियों ने बोर्ड के तत्कालीन तकनीकी अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर सॉफ्टवेयर के जरिए अभ्यर्थियों के अंकों में बदलाव किया। एसओजी के अनुसार इस फर्जीवाड़े में 38 से अधिक अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया और प्रत्येक अभ्यर्थी से 8 से 10 लाख रुपए तक वसूले जाने की वात सामने आई है। जांच में करीब 18 करोड़ रुपए के लेन-देन का भी आरोप है।

इन भर्ती परीक्षाओं में हुआ हेरफेर

वर्ष 2018 में आयोजित महिला अधिकारिता सुपरवाइजर, प्रयोगशाला सहायक और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर स्कैनिंग और रिजल्ट प्रोसेसिंग का काम राभव लिमिटेड को दिया गया था। आरोप है कि ओएमआर स्कैनिंग के बाद डिजिटल डेटा में सॉफ्टवेयर और फोटो एडिटिंग टूल्स के माध्यम से छेड़छाड़ की गई। जांच में सामने आया कि कुछ अभ्यर्थियों की ओर से खाली छोड़े गए गोले डिजिटल रिकॉर्ड में भर दिए गए, जिससे कम अंक वाले अभ्यर्थी चयन सूची में शामिल हो गए।

बोर्ड अधिकारी व कंपनी कर्मचारी अरेस्ट

एसओजी ने मामले में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तत्कालीन तकनीकी प्रमुख संजय माथुर, प्रोग्रामर प्रवीण गंगवाल, राभव लिमिटेड के कर्मचारी शादान खान और विनोद कुमार गौड़ को गिरफ्तार किया है। अब कंपनी के कार्यकारी निदेशक रामप्रवेश सिंह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुरानी होने के कारण OMR शीट उपलब्ध नहीं

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने कहा कि संबंधित भर्ती परीक्षाएं वर्ष 2019 की हैं और काफी पुरानी होने के कारण सभी ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड के पास जो ओएमआर शीट उपलब्ध थीं, उन्हें एसओजी को सौंप दिया गया है। हालांकि, जो ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा सकता।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery