Friday, April, 03,2026

जयपुर में बनेगा 'कौशल भारत अंतरराष्ट्रीय केंद्र'

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में कौशल भारत अंतरराष्ट्रीय केंद्रों (SIIC) की स्थापना की जा रही है। जयपुर में उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थानों और आईटी-प्रबंधन संस्थाओं की उपलब्धता तथा बड़ी संख्या में शिक्षित युवाओं को देखते हुए यहां कौशल भारत अंतरराष्ट्रीय केंद्र स्थापित किया जा रहा है। यह केंद्र एकल-खिड़की समाधान केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कॅरिअर परामर्श, कौशल मूल्यांकन, तकनीकी एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण, भाषा एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण, विदेश जाने से पूर्व उन्मुखीकरण, विदेशी कार्य संस्कृति की समझ तथा प्लेसमेंट सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस केंद्र के लिए महात्मा गांधी शासन एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान (जेएलएन मार्ग) की मौजूदा अधोसंरचना का उपयोग किया जाएगा। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने 16 मार्च, 2026 को स्थल का निरीक्षण पूर्ण कर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह केंद्र इसी माह में स्थापित होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

भरतपुर में दूसरे केंद्र के संकेत

जयपुर में केंद्र स्थापना की तेज प्रगति से प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने राजस्थान में दूसरा कौशल भारत अंतरराष्ट्रीय केंद्र भरतपुर में स्थापित करने के संकेत दिए हैं। भरतपुर के जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने गुरुवार को स्थल का मौका मुआयना कर कुम्हेर क्षेत्र में दो उपयुक्त स्थानों का चयन किया है। प्रस्ताव राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद यह केंद्र मई 2026 तक शुरू होने की संभावना है।

युवाओं को मिलेगा वैश्विक अवसर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में इन केंद्रों के माध्यम से राजस्थान के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे राज्य की कौशल क्षमता को वैश्विक स्तर पर और सुदृढ़ किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery