Saturday, June, 13,2026

SC के आदेश के बाद राज्य सरकार ने गठित की SIT

जोधपुर / जयपुर: सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद राजस्थान सरकार ने जोजरी-लूणी नदी प्रदूषण मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई पावर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है। इस फैसले से जोधपुर, पाली और बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्रों में फैल रहे प्रदूषण की जड़ तक पहुंचने और दोषियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आईजी लवली कटियार की अध्यक्षता में गठित इस एसआईटी में पुलिस विभाग, आरएसी तथा जिला पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। एसआईटी को व्यापक अधिकार दिए गए हैं। टीम को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य सख्त कानूनों के तहत नए मुकदमें दर्ज करने और आवश्यक कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है।

जांच के प्रमुख बिंदु

एसआईटी अब पूरे मामले की गहन जांच करेगी। जांच का दायरा काफी विस्तृत रखा गया है। इसमें अवैध नाली नेटवर्क का पता लगाना, CETP प्लांट्स की भूमिका की पड़ताल, उद्योगपतियों और सरकारी अधिकारियों के बीच संभावित मिलीभगत तथा विभिन्न विभागों की जवाबदेही तय करना शामिल है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रीको, जिला प्रशासन समेत सभी संबंधित विभागों को SIT को सभी रिकॉर्ड, फाइलें, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा तुरंत उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी छिपाने या देरी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के 29 मई 2026 के आदेश के बाद हुई है।

सरकार को सौंपनी होगी प्रगति रिपोर्ट

कोर्ट ने जोजरी-लूणी नदी में औद्योगिक अपशिष्ट से हो रहे गंभीर प्रदूषण को पर्यावरणीय आपदा बताते हुए राज्य सरकार से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की थी। कोर्ट के सख्त रुख के बाद ही सरकार को SIT गठन का फैसला लेना पड़ा। एसआईटी को अपनी जांच की प्रगति रिपोर्ट हर महीने पुलिस मुख्यालय के माध्यम से राज्य सरकार को सौंपनी होगी। इससे पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और जरूरत पड़ने पर आगे की रणनीति तय की जा सकेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस SIT के गठन से लूणी नदी और आस-पास के भूजल स्रोतों को बचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए अब सख्त निगरानी और कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों और लापरवाह अधिकारियों पर भी दबाव बढ़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery